सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
महराजगंज में सपा नेता अमित चौबे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की शव यात्रा निकाली।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने घंटी बजाई और “राम-राम सत्य है” का जाप किया। प्रतीकात्मक चिता भी जलाई, आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।मंत्री राजभर के बयान पर विरोध।

दअरसल, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के करमहा में शनिवार शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित चौबे ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “हम चार लोग मिलकर उन्हें घाट पर पहुंचा देंगे।” चौबे ने इस टिप्पणी को एक राजनेता के लिए अशोभनीय और राजनीति की गरिमा के खिलाफ बताया।
सपाइयों ने चिता में लगाई आग
प्रतीकात्मक दाह संस्कार के दौरान, समाजवादी नेता अमित चौबे कार्यकर्ताओं के साथ ‘शव यात्रा’ में शामिल हुए। उन्होंने घंटी बजाई और “राम-राम सत्य है” का जाप किया। घाट पर पहुंचकर उन्होंने ‘चिता’ को अग्नि दी और ‘आत्मा की शांति’ के लिए प्रार्थना की।
सपा नेता बोले- योगी के दो बंदर हैं
सपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि योगी के दो बंदर हैं एक “रात भर” दूसरा “दिन भर”, मंत्री राजभर को रात भर और दिन भर को उन्होंने मंत्री संजय निषाद का तंज कसते हुए नाम दिया।इस कर्मकांड में अशोक यादव ने पूरी यात्रा के दौरान घंटी बजाई। अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मुकेश मौर्य, सोनू यादव और गोपाल चौधरी भी “राम राम सत्य है, सबकी यही गति है” का जाप करते हुए शामिल हुए।