काकोरी क्षेत्र के शिवरी पान खेड़ा गांव में बीमार गाय के बछड़े की हालत गंभीर,सरकारी पशु चिकित्सक के जिम्मेदार मौन।

अब्दुल बासित की रिपोर्ट 

लखनऊ काकोरी क्षेत्र के शिवरी पान खेड़ा गांव में बीमार गाय के बछड़े की हालत गंभीर, कई दिनों से नहीं मिल रहा सही इलाज।

तालाब नाले के पास बने मकान में पड़े बेजुबान बछड़े की देखरेख करने वाला कोई नहीं। गांव निवासी युवक ने मानवता दिखाते हुए बछड़े का इलाज करवाया जिससे हालत में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप सरकारी पशु चिकित्सकों ने एक बार इलाज करने के बाद दोबारा हालचाल नहीं लिया और फोन तक नहीं उठा रहे। चलने में असमर्थ बछड़े को तत्काल बेहतर पशु चिकित्सक की जरूरत, नहीं तो जान जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!