लगातार चालान कार्यवाही को लेकर थानाध्यक्ष से मिले चेयरमैन कहा जनता हमारे लिए सर्वोपरि है।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

बृजमनगंज/ महाराजगंज:- बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालान काटे जाने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस समस्या को लेकर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रहा है इलाज कराने लखनऊ गए थे वहां से लौटते वक्त घर न जाकर सीधा थाने पहुंचे जनता के राकेश जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से कहा कि आए दिन चल रही सघन चेकिंग और चालान कार्रवाई से आम जनता, व्यापारियों एवं राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही में नरमी बरतने और अनावश्यक चालान से बचने की मांग की।

इस पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस का काम जनता को परेशान करना नहीं उनकी सुरक्षा करना है सरकार चाहती है मृत्यु दर में कमी हो यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से की जा रही है। आज चेकिंग अभियान के दर से 50% लोग हेलमेट का प्रयोग करने लगे हैं उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना कागजात एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने स्थानीय लोगों को परेशान न करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!