मेधावियों का हुआ प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम।

सुनील कुमार पाठक की रिपोर्ट 

सिसवा बाजार /महाराजगंज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के घोषित परीक्षा परिणाम में चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावियों का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।

जिसमे इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।जिसमे इंटरमीडिएट के आदित्य रौनियार (88%), शिवांग पाण्डेय (87.6%), अंकित गुप्ता (86.4%),श्रेया गुप्ता (86.4%)

रिशु मणि (86%),अनुष्का शर्मा 

(85.2%), ज्योति सिंह(85%)

तथा हाइस्कूल के आदित्य गिरि 

(93.17%), अंकित कुमार (93%), अनुराग खरवार (92.3%), अंशिका त्रिपाठी (90.5%), आंजनेय यादव (89.67%), अजय कुशवाहा (88.5%),अमन तिवारी 

(88.17%), अनन्या (88.17%), अभिषेक मिश्रा (87.83%), अभिषेक (87.6%) आदि छात्र /छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण तुलस्यान उपाध्यक्ष श्री हरि राम बालोटिया उपप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार तुलस्यान एवं प्रधानाचार्य श्री निरंकार सिंह व किड्स वैली की प्रधानाचार्या तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!