सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज के खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रांतीय आह्वान पर कलम बंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में वे पहले भी कई बार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।
इसी समस्या के कारण, संगठन के प्रांतीय आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवक 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सेवकों ने यह भी मांग की कि जब तक उन्हें प्रांतीय स्तर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं होता, तब तक उन पर किसी भी प्रकार का कार्य करने का दबाव न बनाया जाए।
इस प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रविजय यादव, उपाध्यक्ष सतरजीत, महामंत्री दिव्य प्रकाश सहित राममिलन प्रजापति, रामनिवास, धर्मेंद्र सिंह, मनीष यादव, संजय, राममिलन, महादेव, सुजीत राय, अरविंद, श्यामबदन, रमेश, जुबेर, जैनेन्द्र, अजय और फुलकुवर सहित कई अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।