सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
महराजगंज जिले के बृजमनगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत दुबौलिया के जमुनाहिया में बुधवार को एक विवाह घर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विवाह घर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने विधि-विधान से पूजन कर विवाह घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह विवाह घर ग्रामीणों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्रदान करेगा।
विधायक चौधरी ने कहा कि इस विवाह घर के बनने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रधान पंकज यादव ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान जमुनाहिया के लोगों के लिए विवाह घर बनाने का वादा किया था। उन्होंने विधायक जी से कई बार मिलकर उनके निधि से इस विवाह घर को स्वीकृत कराया है।
इस अवसर पर लड्डू यादव, पंकज यादव, ईश्वर यादव, रामललित मौर्या, अखिलेश यादव, बालकेश मौर्या, संजय मौर्या, शिवपूजन, पिंटू, हजरत अली, मंगरू, ज्ञानदास, बुद्धि सागर, रघुवंशी, चिनकान सहित कई अन्य ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।