चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ ख़ाँ ने निभाया वचन, बेसहारा बेटी को दिया एक लाख का कन्यादान।

तौसीफ़ ख़ान की रिपोर्ट 

बेलहरा, बाराबंकी:- नगर पंचायत बेलहरा में समाजवादी पार्टी के नेता व बेलहरा चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ ख़ाँ ने इंसानियत की मिसाल पेश की। एक बेसहारा परिवार के आंसू पोंछते हुए उन्होंने मृतक की बेटी की शादी में एक लाख रुपये का कन्यादान कर अपना वचन पूरा किया।

एक वर्ष पूर्व वार्ड सौरंगा निवासी शकील सलमानी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया था। घर का इकलौता सहारा छिन जाने के बाद पत्नी और बेटी के सामने अंधेरा छा गया था। उस दयनीय घड़ी में चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ ख़ाँ ने टूटे हुए परिवार को संबल देते हुए बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाने का वचन दिया था।

बेटी की डोली उठने में सिर्फ 10 दिन बचे थे, अयाज़ खान पूर्व मंत्री राकेश वर्मा और प्रदेश सचिव सरताज चौधरी के साथ खुद उस उजड़े घर की दहलीज पर पहुंचे। कांपते हाथों से एक लाख रुपये थामते हुए बेवा की आंखें भर आईं। वहां मौजूद हर महिला की आंख नम थी। सभी ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया।

रुंधे गले से अयाज़ खान ने कहा, “समाजवादी पार्टी टूटे हुए लोगों की लाठी है। मेरे माता-पिता ने सिखाया है कि वचन निभाना ही सबसे बड़ी इबादत है।”

बिलखते हुए मृतक की पत्नी ने कहा, “चेयरमैन साहब ने भाई बनकर बहन का और पिता बनकर बेटी का फर्ज निभाया।” पूरे सौरंगा और बेलहरा में इस दर्द को समझने वाले अयाज़ खान की वचनबद्धता की चर्चा है। इस मौके पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!