सुनील कुमार पाठक की रिपोर्ट
सिसवा बाजार/ महाराजगंज: बुधवार को स्थानीय एक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई एक बैठक की गई। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया। तथा कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजू सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष के द्वारा मुख्य अतिथि को माला एवं वेज लगाकर स्वागत किया गया।तदोपरांत मुख्य अतिथि एवं सभी मंडल के कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने वंदे मातरम का पाठ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीपक जलाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तवने कहा कि मंडल इकाई की बैठक प्रत्येक महीने में होनी चाहिए तथा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। आईटी सेल के जिला कमेटी के श्रीराम शाही ने सरल ऐप पर कार्यक्रम को अपलोड करने की जानकारी दी तथा नमो ऐप के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। अंत में मंडल अध्यक्ष के द्वारा आए हुए सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस दौरान नागेन्द्र मल्ल प्रमोद जायसवाल राममिलन गुप्ता धर्मनाथ खरवार उत्पल विश्वास वैष्णो सोनी कन्हैया शर्मा पिंटू गुप्ता प्रमोद जायसवाल प्रमोद तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।