सुनील कुमार पाठक की रिपोर्ट
महाराजगंज: केरला पब्लिक स्कूल में अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने हेतु सभी कक्षाओं के मॉनिटरों को मॉनिटर बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा एवं शिक्षिकाएं कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, दिव्या शर्मा, पूनम गुप्ता, शहनाज खातून एवं उज्ज्वला विश्वकर्मा उपस्थित रहीं।

प्ले-वे से हुमायरा, एल०के०जी० से आशुतोष, यू०के०जी० से वैष्णवी, कक्षा एक से परी गौतम, कक्षा दो से अलीना सिद्दीकी, कक्षा तीन से अपूर्व श्रीवास्तव, कक्षा चार से साबरीन खातून, कक्षा पाँच से शहनाज खातून, कक्षा छह से सौम्या स्वर्णकार, कक्षा सात से अभय मिश्रा एवं कक्षा आठ से मोहम्मद फैज़ को मॉनिटर नियुक्त किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक फैज अहमद ने सभी नवनियुक्त मॉनिटरों को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चे ऊर्जावान और क्षमता कौन है अनुशासन बनाते हुए परिवार से प्राप्त संस्कार के आधार पर विद्यालय में पठन-पाठन सहित अनुशासन प्रशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे।