नगर बाजार/ बस्ती:- सूर्या पब्लिक कान्वेंट इंटर कॉलेज नगर बाजार बस्ती के मेधावियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए विद्यालय के नाम को जिले व प्रदेश में रोशन किया है।

हाई स्कूल और इंटर में लगभग शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित करके विद्यालय के मान को बढ़ाया है।
हाई स्कूल टॉपर बालिका वर्ग में 94 प्रतिशत गुफरान आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं, वहीं पर द्वितीय स्थान के टॉपर शशि चौरसिया ,आईपीएस अधिकारी बनकर समाज में एक कीर्तिमान स्थापित करना चाहती हैं, इसी प्रकार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान की टॉपर विजयलक्ष्मी चौरसिया,महिमा, माहिया, रिया जायसवाल, प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करना चाहती हैं। इसी प्रकार बालक वर्ग के टॉपर 88 प्रतिशत अवधेश वर्मा एक प्रसिद्ध चिकित्सक बनकर समाज में सेवा करना चाहते हैं, इसी प्रकार बालक वर्ग के द्वितीय स्थान के टॉपर अनुज अग्रहरि आईएएस अधिकारी बनकर अपने सपने को साकार करना चाहते हैं ।

सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र,छात्राओं द्वारा सफल विद्यार्थियों का स्वागत अभिनंदन,फूल मालाओं और पुष्प वर्षा के द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक और प्रधानाचार्य श्रीमती श्याम लता देवी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण चंद्र धर द्विवेदी , विकास मौर्य,अनुराग मिश्रा , जय हिंद गौतम, अरविंद , विजय कुमार, रजनीश कुमार, सहित सभी लोगों ने हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।