मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, प्रियंका व सृष्टि ने किया टॉप।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

लेहड़ा / महराजगंज:- पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, प्रियंका व सृष्टि ने किया टॉप।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रियंका चौरसिया ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। गरिमा 91.16 के साथ दूसरे और बबीता 90.33 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मंगेश गुप्ता 90,अंशिका यादव 89.67, सादिया रियाज 89.33, राजलक्ष्मी 89.33, संध्या यादव 89.16, स्मिता 88.33, राजकुमारी 88.33, अलका 88, मुकेश वरुण 88, आशीष 87.66, अनुराधा 87.5, साक्षी 87.33, दीपांजलि 87.33, शिवानी 87.33, अनुष्का 87.33, अंशिका विश्वकर्मा 86.83, शाहिना 86.66, आयुष 86.5, बृजेश 86.83, महिमा धावक 86, आंचल 86 अनुराधा 86, खुशी 85.3 प्रतिशत सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट में सृष्टि यादव ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम गौंड 88.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रीति यादव 86.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा अंकित गुप्ता 86.2, उत्कर्ष मौर्य 85, सोनिया विश्वकर्मा 84.8, प्रिया यादव 84.2, सीमा यादव 83.8, सानिया 83.6, सौम्या 83.02, अमित यादव 82.4, पूजा 81.8, सपना प्रजापति 81.2, साक्षी वर्मा 81.4 , संतोषी 80.8, पायल पटवा 80.4, मनोरमा 80.2, मांसी 80.1 व सुमन 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल आर.पी. वर्मा एवं परीक्षा नियंत्रक राकेश जायसवाल सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रिंसिपल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!