सोनौली के माँ वैष्णव बेकर्स मे लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख़।

श्रीकांत मद्धेशिया की रिपोर्ट 

सोनौली/महराजगंज: इंडो नेपाल बॉर्डर के कस्बे में पुराना एस एस बी रोड सोनौली में आज सुबह उस समय भगदड़ मच गया जब एक एक दुकान में आग लग गई। नगर पंचायत के घनश्याम नगर (वार्ड नंबर 12) स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में दुकान में रखा लाखों रुपए के कीमती सामान सीसीटीवी कैमरे और सजावट पूरी तरह से जलकर राख हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सोनौली के माँ वैष्णव बेकर्स मे लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख़।
मिली जानकारी के अनुसार ‘माँ वैष्णव बेकर्स’ एंड गिफ्ट कॉर्नर आज सुबह करीब 7: 00 बजे अचानक धुआं उठते देखा गया लोगों ने बताया देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से ताला तोड़कर आग पर काबू पाया गया, बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए लोगों ने तत्काल विद्युत सप्लाई कट आउट करा कर आग को और बढ़ने से रोका। लाखों की क्षति दुकानदार सदमे में,
दुकानदार संचालक सनी गुप्ता इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं दुकान के अंदर रखी बेकरी आइटम्स, गिफ्ट और फर्नीचर के साथ-साथ तेरी सजावट राख के ढेर में बदल गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक क्षति का आंकड़ा लाखों में बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक ऋषि त्रिपाठी, दीपक बाबा साथ ही प्रशासन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!