बाराबंकी:- भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के संगठन विस्तार कार्यक्रम में मो० मुजीब को जिला अध्यक्ष तथा मो० अलीम को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश सिंह चौहान ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और किसानों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा गरीब, मजदूर और किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और आगे भी उनकी हर लड़ाई में साथ निभाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों को सही न्याय दिलाने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है। राकेश सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनें और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राकेश सिंह चौहान को किसानों की आवाज बुलंद करने वाला जुझारू नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है और गरीब किसानों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है। किसानों के हित में उनकी सक्रियता और संघर्षशील छवि की लोगों ने खुलकर सराहना की।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो० मुजीब ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। वहीं मीडिया प्रभारी मो० अलीम ने कहा कि संगठन की नीतियों और किसानों की समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।