उन्नाव में ‘डीजे ऑन व्हील व बारात ऑन व्हील’ की शुरुआत, शादी समारोहों को मिलेगा नया अंदाज।

तनवीर खान की ब्यूरो रिपोर्ट 

उन्नाव। जनपद में पहली बार ‘डीजे ऑन व्हील व बारात ऑन व्हील’ सेवा की शुरुआत सोमवार को भव्य समारोह के साथ की गई। शहर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने फीता काटकर इस नई पहल का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद डीजे ऑन व्हील को शहर में भ्रमण कराया गया, जहां लोगों को इसकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। आयोजकों ने बताया कि अब शादी-विवाह के सीजन में बरातियों को डांस और मस्ती का एक नया अनुभव मिलेगा, जिससे समारोह और भी आकर्षक और यादगार बनेंगे।
गाड़ी के संचालक राजू प्रजापति ने बताया कि इस प्रकार की डीजे ऑन व्हील गाड़ियां अब तक लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में ही देखने को मिलती थीं, लेकिन अब उन्नाव के लोगों को भी यह सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना और शादियों को खास बनाना है।
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी पर बरातियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से डांस करने का अवसर मिलेगा, जिससे बारात का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और लोगों को बाहर के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र शुक्ला, विमल द्विवेदी, व्यापार संगठन शहर अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा नेता अनुज पांडेय, भाजपा महामंत्री नूतन, अजय त्रिवेदी, श्याम बहादुर प्रजापति, गायत्री प्रसाद प्रजापति, कन्हैया प्रजापति, विशाल प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, शिवम प्रजापति, सुशील शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि व पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!