विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर के टोला थापापुर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

मृतका की पहचान 24 वर्षीय अंशु के रूप में हुई है। उसकी शादी 9 मई 2022 को इसी टोला थापापुर निवासी कृष्ण गोपाल से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।

शुक्रवार को अंशु के देवर कृष्ण मोहन की बारात गई थी। शनिवार को दूल्हा घर लौटा। इसके कुछ घंटों बाद ही अंशु अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

रविवार सुबह क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की।

सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति कृष्ण गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!