अब्दुल बासित की रिपोर्ट
लखनऊ थाना काकोरी क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर गांव के पास किसान पथ सर्विस लाइन में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई बुजुर्ग महिला की पहचान मोहद्दीपुर की निवासी बताई जा रही।
घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश।