सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज/ महराजगंज:- बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्राम सभा लेहड़ा में बालिकाओ एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अर्चना यादव ने किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी। इसमें महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगल योजना, पॉक्सो एक्ट, तथा मिशन शक्ति से संबंधित अन्य कल्याणकारी योजनाएँ शामिल थीं।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए।
पुलिस टीम ने 1090, 1076, 112, 1930, 1098, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तृत जानकारी दी।
उप निरीक्षक अर्चना यादव ने बताया की इस तरह के कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोग जागरूक होंगे इस दौरान महिला कांस्टेबल खुशबू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे