संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप।

तनवीर खान की ब्यूरो रिपोर्ट 

उन्नाव। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बिहार थाना क्षेत्र के नवा खेड़ा गांव से जुड़ा है। जहां लक्ष्मी सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष, पत्नी मयंक उर्फ गोलू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की शादी साल 2021 में हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर अक्सर विवाद होता था परिजनों ने पति, सास और ससुर पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!