श्रीकांत मद्धेशिया की रिपोर्ट
सोनौली:- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उत्साहित लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सोनौली में बाइक रैली निकाल बाबा साहब को नमन किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर आज बुधवार को करीब 3:00 बजे बैजू यादव के नेतृत्व में बड़ा जुलुस टैंपो स्टैंड से राम जानकी चौराहा पहुंचा जहां बाइक रैली में उपस्थित लोगों को जलपान कराया गया उसके बाद रैली को भारत नेपाल सीमा (नोमैंस लैंड) से वापसी करते हुए एस एस बी रोड तक ले जाया गया।
राम जानकी चौराहे पर बाबा साहेब की फोटो पर बैजू यादव ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।
इस दौरान क्षेत्र में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

विजय यादव, राजेंद्र बौद्ध, विष्णु गौतम, मोहन लाल गौतम, पशुपति वर्मा, विपिन गौतम, दुर्गेश दीवाना, सभासद- बबलू सिंह, नीरज गुप्ता, राजकुमार नायक, राम अचल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।