सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया ग्राम पंचायत के सेमरहवा गांव में मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने चार वर्षीय बच्चे अवनीश को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सेमरहवा निवासी लव कुश का चार वर्षीय बेटा अवनीश सड़क पार कर अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घटना देखी और पिकअप का पीछा भी किया, लेकिन चालक उन्हें चकमा देकर भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।