बृजमनगंज नगर व क्षेत्र में अधिकारियों की साठगांठ से मानक पूरे न करने वाले स्कूलों को भी मान्यता दे दी गयी है। स्कूलों में एडमीशन, ड्रेस, किताबों के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

महराजगंज/ बृजमनगंज:- शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने का सपना दिखाकर अभिभावकों से ड्रेस, कापी किताबों तथा अन्य सामान के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से मानकों को पूरा न करने पर भी मान्यता हासिल करने वाले विद्यालयों का घरों में संचालन चल रहा है। कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं जिन्हें किसी भी बोर्ड की मान्यता नहीं है। इसके बाजूद अधिकारियों की साठगांठ से विद्यालय संचालित हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि अधिकारियों को इन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारीन हो, पर सब रहा है। इन विद्यालयों के संचालकों की उच्च अधिकारियों व नेताओं से सांठगांठ रहती है। इन विद्यालयों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए शिकायतें भी की गयीं, पर आज तक किसी अधिकारी ने इन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को देखने की जहमत नहीं उठायी। कुछ विद्यालय ऐसे हैं जहां सीबीएसई की मान्यता न होने पर भी इसी पैटर्न से पढ़ाया जा रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!