सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज (महराजगंज):- बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौलिया के लेहड़ा स्टेशन बाजार निवासी जितेंद्र साहनी ने घर पर रहकर 14 वर्षों तक लगातार सेल्फ स्टडी कर कड़ी मेहनत के दम पर समीक्षा अधिकारी (RO) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जितेंद्र साहनी के चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी पूनम साहनी, पुत्र अंशित, माता संगीता देवी, पिता केदार नाथ, बहन प्रीति तथा छोटे भाई धर्मेंद्र साहनी सहित सभी परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
जितेंद्र के चयन की खबर मिलते ही ग्राम सभा दुबौलिया के प्रधान पंकज यादव ने उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जितेंद्र साहनी ने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए लगातार अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार उनकी वर्षों की मेहनत रंग लाई। उनके इस चयन से क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।