शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

बृजमनगंज/ महराजगंज:- थाना बृजमनगंज क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 18 फरवरी 2026 को थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संदीप पुत्र राजाराम निवासी गजरहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

 

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

 

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!