पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण,महाअभियान 2026 का हुआ आगाज।

सुनील कुमार पाठक की रिपोर्ट 

सिसवा बाजार/महाराजगंज:- गुरुवार को नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक रूप से प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार आज भी प्रासंगिक है और भारतीय जनता पार्टी उसी सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने संगठन के इतिहास, विचारधारा, कार्यशैली और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के गुर सिखाए गए। साथ ही, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति और कार्य योजना पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सशक्त स्तंभ है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन श्री राम शाही ने किया।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सिसवा मंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह तथा जहदा मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया।
इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला, जो आने वाले समय में संगठन के विस्तार और मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव संतोष सिंह गिरजेश जायसवाल नागेन्द्र मल्ल कन्हैया प्रसाद जितेन्द्र बहादुर सिंह बैजनाथ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!