सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं।

रमेश कुमार शर्मा की ब्यूरो रिपोर्ट 

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। पीएमश्री कंपोजिट कन्या विद्यालय सादुल्लानगर में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जहां माहौल भावुक नजर आया।

समारोह का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबे कार्यकाल और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर बताया। प्रधानाध्यापक अरशद अब्बासी ने कहा कि ये सभी शिक्षक अपने समर्पण और अनुशासन के बल पर न केवल विद्यालय बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने अनेक पीढ़ियों को शिक्षित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है।

इस अवसर पर अब्दुल बारी, अब्दुल मोईद, कुदरत अली, पवन पाण्डेय और जगमोहन बृजमोहन सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!