अभिभावक सम्मान समारोह में सजे रंगारंग कार्यक्रम, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान।

रमेश कुमार शर्मा की ब्यूरो रिपोर्ट 

रेहरा बाजार, बलरामपुर:- सत्र समाप्ति के अवसर पर सेंट जोसेफ स्कूल, इटवा बनघुसरा में मंगलवार को भव्य अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक नंद मिश्रा ने उपस्थित अभिभावकों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया, जिससे माहौल उत्साह और सम्मान से भर गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियों में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा, जिसे अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
संचालक नंद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। यदि प्रारंभ से ही उन्हें अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जाए, तो वे भविष्य में अपने माता-पिता और देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह ने शिक्षा के साथ संस्कार और प्रेरणा का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!