उत्तराखण्ड: चारधाम यात्रा-2026 पुलिस व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

विनोद पाण्डेय की ब्यूरो रिपोर्ट 

उत्तराखण्ड: आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत चमोली पुलिस द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड: चारधाम यात्रा-2026 पुलिस व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

इसी क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा यात्रा मार्ग पर स्थित प्रमुख चौकियों एवं थाना क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उत्तराखण्ड: चारधाम यात्रा-2026 पुलिस व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी पीपलकोटी,हेलंग, पाखी, टंगडी,मारवाड़ी, पांडुकेश्वर, लामबगड़, हनुमानचट्टी तथा थाना श्री बद्रीनाथ का भ्रमण करते हुए यात्रा ड्यूटी के दौरान तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए की जा रही आवासीय व्यवस्थाओं, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से परीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे ड्यूटी के दौरान पुलिस बल को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उत्तराखण्ड: चारधाम यात्रा-2026 पुलिस व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत थाना चौकियों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई। चौकी मारवाड़ी में स्थापित दो सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं लामबगड़ चौकी में जनरेटर एवं बिजली सप्लाई प्वाइंट में खामियां पाई गईं, जिनके तत्काल सुधार हेतु व टंगणी चौकी, जो एक सीजनल चौकी है इसके समीप स्थित पागलनाला बरसात के दौरान उफान पर आकर यात्रा मार्ग को प्रभावित करता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए चौकी को समय से स्थापित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही यात्रा मार्ग पर स्थापित पुलिस गुमटियों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनकी स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए।

उत्तराखण्ड: चारधाम यात्रा-2026 पुलिस व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

थाना श्री बद्रीनाथ में हालिया बर्फबारी के कारण हुई क्षति का भी पुलिस उपाधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। भवनों एवं अन्य संरचनाओं में हुई टूट-फूट का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बहाल की जा सकें। थाना श्री बद्रीनाथ में पुलिस कर्मियों के लिए बनाए गए हटमेंट का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी स्थिति एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में माणा क्षेत्र का भी दौरा किया गया साथ ही संचालित मास्टर प्लान निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का पूर्व आंकलन कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक गोविन्दघाट चित्रगुप्त, उपनिरीक्षक ललित मोहन जखमोला व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!