सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज/ महराजगंज :- बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के फुलमनहा स्थित चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में 30 मार्च सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम का अंक पत्र वितरण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शील्ड एवं कक्षा में रैंक पाने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्कूल के टॉपर में केजी ग्रुप में कक्षा यूकेजी के नीरज यादव 98.55% एवं प्राथमिक ग्रुप में कक्षा 3rd के शिवा चौहान 97.44% व जूनियर ग्रुप में कक्षा 8th की इशिका साहनी 98.55% अंक मिला और इन टापर छात्रों को शील्ड व मैडल से सम्मानित किया गया. वहीं कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना पड़ता है और और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सकारात्मक सोच,धैर्य और एकाग्रता ही सफलता का मूल मंत्र है वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें। स्कूल के उप प्रधानाचार्य बेचन यादव ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार,शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेष पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका पूजा पाण्डेय, शिवानी शर्मा, जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा और अभिवावक जगदीश, कृपा नाथ,भरथरी, अनीता, तबारक अली, ऋषभ शर्मा, अनुज वर्मा, ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।