सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज (महाराजगंज): आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड 7 स्वतंत्रता सेनानी नगर में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जयसवाल के गृह निवास पर किया जा रहा है।
कथा के प्रथम दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी,कलश यात्रा और कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे आयोजक किशन जायसवाल ने बताया कि माता श्रीमती राधिका देवी पत्नी शिव प्रसाद जायसवाल इस भागवत कथा के श्रोतागण है अगले सात दिनों तक विद्वान कथावाचक पंडित योगेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन वाले द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि रवि यादव पल्लू जायसवाल आनंद जायसवाल मानसिंह जायसवाल विशाल जायसवाल राजन जायसवाल भोलू जायसवाल अमर सिंह जायसवाल जय सिंह जायसवाल रंगीला जायसवाल सविता जायसवाल राजदुलारी जायसवाल रजनी जयसवाल सूरज सिंह जायसवाल रवि वर्मा सिद्धांत सिंह जायसवाल इंद्रेश यादव आशीष जायसवाल अरविंद मोदनवाल शिवम कसौधन रूपनारायण जायसवाल रामकुमार कसौधन रमेश यादव राहुल वर्मा मोहित वर्मा संजय जयसवाल अर्पित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।