गुरला में माली समाज ने मनाया फूल डोल महोत्सव, भगवान राम सीता लक्ष्मण जी की निकली भव्य शोभायात्रा।

बद्री लाल माली की रिपोर्ट 

भीलवाड़ा राजसमन्द राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे गुरलां कस्बे के माली मौहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर पर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी के पावन अवसर एवं फुलडोल महोत्सव के आयोजन को लेकर शौभायात्रा निकाल भव्य अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए सनातनियों द्वारा प्रभु श्रीराम के जन्म महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गुरला में माली समाज ने मनाया फूल डोल महोत्सव, भगवान राम सीता लक्ष्मण जी की निकली भव्य शोभायात्रा।

गुरलां संवाददाता बद्री लाल माली ने बताया कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में जय श्रीराम जय जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य झांकी शौभायात्रा के रूप में निकली तो ढोल नगाड़ो की थाप पर माली समाज के जाबांझ पहलवानों ने हैरत अंगेज अखाड़ा प्रदर्शन कर युवाओं ने श्री रामभक्तो का मन मोह लिया।

अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान जय श्रीराम जय जय श्रीराम के नारो से समूचे गांव के रामभक्तो द्वारा शौभायात्रा पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गई। माली नव बताया कि श्रीरामनवमी के अवसर पर गुरलां स्थित श्रीराम मंदिर को रंगबिरंगी आकर्षक विद्युत रौशनी के साथ ही नाना प्रकार के फूलों से निर्मित पुष्प मालाओं की लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया तो साथ ही साथ मन्दिर परिषर में विविध रंगों से आकर्षक रंगोलीयां भी सजाई गई। ये शौभायात्रा मालीयो के चौक से शुरू होकर सहकारी समिति, सदर बाजार, जैन मंदिर बड़ा मंदिर गई। बाद इसके शौभायात्रा पुनः श्रीराम मंदिर पहुँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!