नीम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका।

तनवीर खान ब्यूरो रिपोर्ट 

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी के पास गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अवस्थी खेड़ा निवासी कमल साहू (45) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोपहर करीब तीन बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना मगरवारा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमल साहू घर के निर्माण कार्य को लेकर मानसिक तनाव में थे।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!