डीआईजी एस चिनप्पा ने लेहड़ा मंदिर मे माँ दुर्गा के दर्शन किए और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

महराजगंज / बृजमनगंज: डीआईजी एस चिनप्पा सोमवार शाम करीब सात बजे लेहड़ा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीआईजी एस चिनप्पा ने लेहड़ा मंदिर मे माँ दुर्गा के दर्शन किए और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीआईजी ने मंदिर के पुजारी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई बेहतर रखने पर जोर दिया।

डीआईजी एस चिनप्पा ने लेहड़ा मंदिर मे माँ दुर्गा के दर्शन किए और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चिनप्पा ने मंदिर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। डीआईजी ने पुलिस टीम को मेले का लगातार भ्रमण करते रहने का भी निर्देश दिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और निरंजन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!