अपराध के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान- दीपक गुप्ता बने एंटी क्राइम कमीशन संगठन उत्तर प्रदेश के उप-चेयरमैन।

लखनऊ: एंटी क्राइम कमीशन संगठन द्वारा दीपक गुप्ता को उप चेयरमैन पद पर नियुक्त कर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपराध के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान- दीपक गुप्ता बने एंटी क्राइम कमीशन संगठन उत्तर प्रदेश के उप-चेयरमैन।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बंधुओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपराध के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान- दीपक गुप्ता बने एंटी क्राइम कमीशन संगठन उत्तर प्रदेश के उप-चेयरमैन।

अपने संबोधन में दीपक गुप्ता ने संगठन के चेयरमैन/चीफ एडवोकेट, प्रदीप चौधरी एवं राष्ट्रीय न्यायिक अधिकारी एडवोकेट, नीरज अग्रहरि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “अपराध के खिलाफ चुप रहना भी एक प्रकार का अपराध है”। समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक को जागरूक एवं सजग रहना आवश्यक है।

एंटी क्राइम कमीशन संगठन भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्य कर रहा है तथा प्रशासन के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री गुप्ता ने आगे कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना भी है।

संविधान और कानूनों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, यही संगठन का लक्ष्य है।

उन्होंने समाज के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई गैर कानूनी गतिविधि दिखाई दे, तो बिना डर के प्रशासन को सूचित करें।

जब समाज एकजुट होकर अपराध के खिलाफ आवाज उठाता है, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से शांति, सहयोग और कानून के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर दिलीप कुमार सिंह,राकेश कुमार उपाध्याय,अंशू मौर्य,विनय कुमार कुशवाहा,राहुल द्विवेदी, नौशाद अली,हेमन्त कुमार सिंह,रोहित तिवारी,चन्द्र प्रकाश अवस्थी सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!