बलरामपुर: सादुल्ला नगर थाना में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण।

रमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

बलरामपुर: मंगलवार को सादुल्ला नगर थाना पहुंचे एसपी विकास कुमार ने अभिलेखों, मालखाना, हवालात और कार्यालय व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।

बलरामपुर: सादुल्ला नगर थाना में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण।

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से भी संवाद किया गया, जिसमें स्थानीय समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। एसपी ने लोगों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।
सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनने की सलाह दी गई, वहीं ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
निरीक्षण कार्यक्रम के अंत में एसपी ने नव स्थापित विवेचना कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे विवेचनाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

बलरामपुर: सादुल्ला नगर थाना में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!