गोपेश्वर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया चोरी का सफल अनावरण; मुख्य अभियुक्त और चोरी का माल खरीदने वाला जौहरी गिरफ्तार।

विनोद पाण्डेय की ब्यूरो रिपोर्ट 

उत्तराखण्ड/ गोपेश्वर: दिनांक 13 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती पूजा देवी (पत्नी श्री दीपक आर्या, निवासी सुभाषनगर, गोपेश्वर ने कोतवाली में आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 11 मार्च को जब घर पर कोई नहीं था, तब किसी अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का गुलबंद (अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख) चोरी कर लिया है वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 07/2026 धारा 305(a), 331(1), 331(3), 317(2) BNS के तहत पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर सुरागरासी-पतारसी की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध प्रकाश आर्य पुत्र दर्शन लाल, निवासी सुभाषनगर मल्ला नैग्वाड गोपेश्वर से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही अलमारी का लॉक तोड़कर गुलबंद चोरी किया था।

अभियुक्त प्रकाश आर्य ने खुलासा किया कि उसने चोरी किए गए गुलबंद को औने-पौने दाम (मात्र ₹10,000) में मंदिर मार्ग स्थित रस्तोगी ज्वेलर्स को बेच दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी का माल खरीदने के आरोप में ध्रुव रस्तोगी पुत्र राजीव रस्तोगी, निवासी मंदिर मार्ग, गोपेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

चमोली पुलिस की अपील:

चमोली पुलिस अपील करती है कि अपने घरों के ताले सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आसपास दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, स्वर्णकारों को चेतावनी दी जाती है कि बिना पक्के बिल या पहचान पत्र के कोई भी आभूषण न खरीदें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!