तनवीर खान की ब्यूरो रिपोर्ट
उन्नाव। भूरी देवी क्षेत्र में समाजसेवी काशिफ आजाद भारतीय के आवास सैय्यद हाउस पर रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा इफ़्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इफ़्तार के मौके पर सभी रोज़ेदारों ने मिलकर देश की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रमज़ान के पाक महीने की बरकतों पर भी चर्चा की।
इस इफ़्तार पार्टी में अफाक खान, सैय्यद सैफ, मोहम्मद अहमद, इकराम फरीदी, आसिफ, शहजाद, चांद चाचा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।