सिद्धार्थनगर के एआरटीओ तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित।

तौहीद खान की ब्यूरो रिपोर्ट:

सिद्धार्थनगर के एआरटीओ निलंबित हो गए हैं बता दें अलीगढ़ में स्कूल बस हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर अलीगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ – प्रवर्तन) वंदना सिंह और वर्तमान में सिद्धार्थनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) चंपालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के नगला साधु गांव में यूपी-81 बीटी-8873 नंबर की स्कूल बस का फर्श टूट गया था। वर्तमान में सिद्धार्थनगर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) चंपालाल को शासकीय कार्यों में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!