अखिलेश बोले- कोई भी 100 विधायक लाए, सीएम बना देंगे, उन्नाव में कहा- बाकी हम मैनेज कर लेंगे, SIR के बाद हिंदू कागज खोज रहे

ब्यूरो रिपोर्ट-तनवीर

खबर उन्नाव से है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने ओमकार सिंह यादव के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने शंकराचार्य प्रकरण और एफआईआर के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि ओमकार सिंह यादव के पिता एयरफोर्स में रहकर देश की सेवा कर चुके थे और उनके निधन से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ओमकार सिंह यादव गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय के पहले वाइस चांसलर रहे हैं और उत्तराखंड की एक यूनिवर्सिटी में भी कुलपति पद संभाल चुके हैं।

बता दे कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर अखिलेश ने कहा- शंकराचार्य का पद अत्यंत पूजनीय है और उनका सम्मान बचाया जाना चाहिए। बीजेपी सरकार अपने विरोधियों की आवाज दबाने के लिए कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक दबाव का इस्तेमाल करती है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए जा सकते हैं। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि त्रिवेणी और गंगा स्नान जैसे धार्मिक स्थलों पर पूज्य शंकराचार्य को स्नान से रोकना गंभीर विषय है। पुलिस ने धक्का देकर रथ को हटाया और चोटी खींचकर संतों के साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में डिप्टी सीएम ने लेटकर माफी मांगने की बात कही। लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज कर दी गई। शंकराचार्य का स्थान सनातन परंपरा में सर्वोच्च और पूजनीय है, इसलिए उनके सम्मान की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर के ठिकानों पर रेड को लेकर अखिलेश यादव ने कहा- ये आईटी वालों को नाम कौन बताता है और उनके यहां छापा इसलिए पड़ा है कि कुछ लोग जापान गए हुए हैं। अगर वो जापान ना गए होते तो शायद छापा ना पड़ता, क्योंकि पुलिस को पता लग जाती, पुलिस लीक कर देती। जानकारी मिल जाती। तो ये जो जापान चले गए सरकार के लोग, इसलिए छापा पड़ गया। 100 विधायक ले आइए, मुख्यमंत्री बना देंगे विधायक लाइए और डिप्टी सीएम से सीधे मुख्यमंत्री बन जाइए, ये ऑफर कब तक है? इसे लेकर अखिलेश ने कहा- कोई भी मंत्री 100 विधायक ले आए हम उसे सीएम बना देंगे। हम तो कहेंगे अगर कोई विधायक हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हो, तो जो वहां पीडीए के लोग हैं, वो हिम्मत जुटाएं। हम पीडीए के लोग उनका साथ देंगे। कुछ विधायक कम पड़ने पर अखिलेश ने हंसते हुए कहा- 100-110 हम मैनेज कर देंगे। अरे जो बाकी के एलायंस वाले लोग हैं, उन सबको हम मैनेज कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!