श्रीकांत मद्धेशिया की रिपोर्ट
सोनौली महराजगंज। इंडो नेपाल बॉर्डर सोनौली कस्बे मे तेज गति से आ रही ट्रक का पीछा करते हुवे आ रहे पुलिस बाइक को ट्रक टक्कर मार ख़डी हो गई, इस दौरान चालक सीट से हट कर पहले ट्रक मे फिर सड़क पर लोग कुछ समझ पाते इससे पहले नाटक करने लगा।

स्थानीय लोगो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक थाना कोतवाली की तरफ से नोमेंस लैंड के तरफ आ रही थी जिसका पीछा स्थानीय पुलिस के दो जवान कर रहे थे ट्रक जैसे ही कस्बे मे पहुंची पुलिस टीम नें ट्रक को आगे से घेर लिया जिसके बाद ट्रक चालक नें ट्रक से बाइक को टक्कर मार दिया, इसके बाद ट्रक चालक पहले मरने का नाटक किया उसके बाद नशे मे धुत होने का एक्टिंग करने लगा।
हालांकि इस घटना मे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई मामला क्या था लोगो के समझ आता इससे पहले पुलिस टीम ट्रक और चालक को थाना कोतवाली सोनौली ले गई।