विनोद पाण्डेय की ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तराखण्ड/चमोली: ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चमोली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में जनपदभर में व्यापक एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के प्रबन्ध किए गए है। सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों की सक्रिय ड्यूटी लगाई गई। लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा के मजबूत प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।

सभी नागरिकों से अपील है कि ईद का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।