बृजमनगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

बृजमनगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। मंगलवार रात स्टेशन रोड पर एक घायल युवक खून से लथपथ हालत में मिला। आरोप है कि थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में घंटों लग गए।

यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीआरबी के हेड कांस्टेबल बलराम यादव मौके पर मौजूद थे। उन्होंने घायल युवक को देखा, लेकिन उसे वहीं छोड़कर चले गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल बृजमनगंज थाने और कोबरा टीम को दी। हालांकि, घंटों बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी घायल की सुध लेने नहीं पहुंचा। युवक सड़क पर तड़पता रहा।

बृजमनगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल।

घायल की बिगड़ती हालत देख राहगीरों ने आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 और 112 पर फोन किया। 108 एम्बुलेंस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से घायल को एम्बुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले जाने लगी। इसी दौरान 112 की टीम और फिर कोबरा टीम के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा गया।राहगीर इंद्रसेन यादव, सूरज और अन्य लोगों ने बताया कि युवक के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई थीं। वे उसे लहूलुहान हालत में देखकर थाने पर लगातार फोन करते रहे। रात्रि गश्ती पर तैनात होमगार्ड ने भी थाने को सूचना दी थी।

इस घटना के बाद बृजमनगंज पुलिस की रात्रि गश्ती और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!