तनवीर खान की ब्यूरो रिपोर्ट
उन्नाव। शहर के दोस्ती नगर स्थित ग़रीब नवाज़ मस्जिद में रमज़ान माह के दौरान पढ़ी जा रही तरावीह का दौर मुकम्मल हो गया। तरावीह मुकम्मल होने पर मस्जिद कमेटी और क्षेत्र के लोगों ने तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज का सम्मान किया।
इस अवसर पर लोगों ने हाफिज साहब को HF डीलक्स बाइक भेंट कर उनका सम्मान किया और उनकी खिदमत की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने हाफिज साहब के लिए दुआएं भी कीं।
इस मौके पर कमेटी के टिंचू ठेकेदार, मंसूर अली, कमेटी मेंबर तकी मोहम्मद, हासिम अली, कासिम अली, पीर मोहम्मद, जीशान अली, मुफीद अली, नईम अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।