सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के रामलीला पार्क में इन दिनों कुछ मनचलों और युवकों का जमावड़ा लगने से आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में आए दिन युवक-युवतियां बैठकर घंटों समय बिताते हैं, जिससे पार्क का माहौल खराब हो रहा है और परिवारों व महिलाओं को असहज महसूस करना पड़ता है।
क्षेत्र के निवासियों के अनुसार पार्क सार्वजनिक स्थान है, जहां बच्चे, बुजुर्ग और परिवार टहलने व समय बिताने के लिए आते हैं। लेकिन कुछ लोगों की गतिविधियों के कारण यहां का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पार्क में समय-समय पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके और पार्क का माहौल शांत व सुरक्षित बना रहे।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पार्क में नियमित गश्त और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।