सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज: गुरुवार से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्र मेला में लेहड़ा माता मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बाहर से पांच थाना प्रभारी, उप निरीक्षक 26, महिला उप निरीक्षक 5, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल 70, महिला कांस्टेबल 30, ट्रैफिक पुलिस 5, टियर गैस पार्टी एक पुलिस लाइन से एक सशस्त्र गार्ड तथा एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर में कुल दस बैरियर बनाए गए हैं। जबकि तीन पार्किंग स्थल है। मंदिर परिसर में पूर्व से 27 कैमरे हैं तथा इसके अतिरिक्त बाहर भी कैमरे लगवाए गए हैं। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में व मंदिर परिसर में एंटी रोमियो टीम तथा सादे वस्त्र में एंटी चैन स्नैचिंग टीम भी भ्रमणशील रहेगी।