शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक को बृजमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोपालपुर टोला शेख कुटिया निवासी अशरफ अली (19) पुत्र मोहम्मद असलम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में विवाह से इनकार कर दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 64/26 धारा 69, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया।

थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!