बस्ती/ नगर बाजार: सूर्या पब्लिक कान्वेंट इंटर कॉलेज नगर बाजार बस्ती में दिशा संस्था द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्याम लता उपाध्याय ने महिलाओं को हक और अधिकार के साथ ही साथ उनके कर्तव्य के प्रति जागरुक करते हुए शिक्षा रूपी रोशनी से जीवन के अंधकार को दूर करने के लिए प्रेरित किया जिससे वे समाज में आत्मनिर्भर बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा कर सकें। नारी समाज में है चाहे वह मां के रूप में बहन के रूप में पत्नी के रूप में एक सच्चे गुरु के रूप में हमेशा समाज को मार्गदर्शन देती रही हैं। जब कभी समझ में अत्याचार बढ़ता है तो नारी मां दुर्गा, काली के रूप में अवतार लेकर राक्षसों का संहार करती है।

इसी क्रम में राज महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंद्र बास सिंह जी ने महिलाओं के कर्तव्यों को बताते हुए कहा कि हमें समाज में मुख्य भूमिका में रहकर अपने परिवार बुजुर्ग का देखरेख करने करने के साथ ही साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्याम लता उपाध्याय, महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंद्रावास सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक,डॉ कुंदन कुमार उपाध्याय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, उमेश दुबे मंटू,ज्ञानचंद दुबे,अंजू उपाध्याय ,राकेश पांडे, शेर सिंह, ओम जी पांडे ,सभासद राजकुमार वर्मा अखिलेश यादव, विजय साहनी,वीरेंद्र, दिनेश चौरसिया ,फादर बीनू , फादर बिन्नी,फादर फ्रांसिस, सिस्टर एनीमा, बृजभूषण, राजेंद्र प्रसाद ,सिस्टर महिमा, सिस्टर लिली, शुभम, महिपाल, किरण, कुमार मंत्र ,राम रेखा, सुदामा ,सुशील, दीपक ,अनिल, सुरेंद्र ,सोनमती, पवन, प्रेम कुमारी , लालू,शकुंतला, श्री राम, प्रमोद ,आलोक आज लोगों ने पर चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता एवं सोना ने किया संयुक्त रूप से। कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र प्रसाद ब्लॉक समन्वयक सदर दिशा संस्था द्वारा किया गया।