तौहीद खान की ब्यूरो रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर: होली की खुशियों में पसरा मातम जनपद के बांसी क्षेत्र में स्थित डहरताल (नवखनिया) में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए तालाब में गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। मृतकों की पहचान अनुप पुत्र कपिल (18 वर्ष) व करन पुत्र संजीव (17 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। परिजनों में कोहराम मचा है।