सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज थाना परिसर में रविवार को 9 मुकदमती वाहनों की नीलामी की गई। यह प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और तहसीलदार की देखरेख में पूरी हुई। नीलामी में कुल 13 व्यापारियों ने हिस्सा लिया और सभी 9 वाहन 1 लाख 4 हजार 800 रुपये में बेचे गए।
नीलामी प्रक्रिया का संचालन फरेन्दा जनपद महाराजगंज के तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने किया। व्यापारियों ने नियमानुसार सिक्योरिटी मनी जमा कर बोली लगाई। इस नीलामी के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक निरंजन राय और तारकेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।