सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
महराजगंज/ बृजमनगंज:पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के द्वारा चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के गठित टीम के मजबूत पैरवी के उपरांत पारिवारिक न्यायालय महराजगंज के द्वारा जारी वसूली वारन्ट के संदर्भ में पारिवारिक न्यायालय ने शकुन्तला बनाम जगदीश के मामले को निष्पादित करते हुए अभियुक्त अभियुक्त जगदीश पुत्र बाबूलाल निवासी हाता बेला हरैया टोला शेषपुर थाना बृजमनगंज उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा न्यायालय के आदेश के बावजूद पत्नी को भरण पोषण नहीं दिया जा रहा था। जिसके क्रम में उसे ग्राम हाता बेला हरैया टोला शेषपुर से सोमवार को समय करीब 11.55 बजे गिरफ्तार कर पारिवारिक न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह,अरविन्द खरवार, बृजेश पाल उमेश दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे।