महाराजगंज में कांशीराम जयंती पर सामाजिक समरसता महारैली में भारी जनसैलाब

महराजगंज (सुनील कुमार पाठक): मान्यवर कांशीराम की जयती के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आज जनपद महाराजगंज के जिला कलेक्ट्रेट मैदान में आयोजित “सामाजिक समरसता महारैली’ ऐतिहासिक जनसैलाब में परिवर्तित हो गई। इस विशाल महारैली में जनपद तथा आसपास के क्षेत्रों आए लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता, बहुजन चेतना और समरसता का सशक्त संदेश दिया।महारैली में दलित, पिछड़े और वंचित समाज के साथ-साथ राजभर, निषाद, पाल, नाई, गोंड, प्रजापति, कुम्हार, लोहार, बंजारा समाज सहित समाज के अनेक वर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। हजारों कार्यकर्ता झंडे और बैनर के साथ जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे पूरा मैदान जनसमूह से भर गया और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंच पर ब्राम्हण क्षत्रिय बनिया यादव चौहान चौधरी पटेल कुशावहा मौर्या के साथ साथ दलित और पिछड़े समाज के वरिष्ठ नेताओं का समागम देखने को मिला।

 

महाराजगंज में कांशीराम जयंती पर सामाजिक समरसता महारैली में भारी जनसैलाब

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

महारैली की प्रमुख झलकियों में कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण समाज के 100 से अधिक लोगों द्वारा शंखनाद के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ, विभिन्न विधानसभाओं से आई बसों और गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, मंच के सामने बड़ी संख्या में युवा, महिलाए और बुजुर्ग उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। सामाजिक समरसता और बहुजन एकता के समर्थन में पूरे कार्यक्रम के दौरान नारे गूंजते रहे।

 

महाराजगंज में कांशीराम जयंती पर सामाजिक समरसता महारैली में भारी जनसैलाब

 

महारैली के दौरान मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती को बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंच पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि काशीराम साहब ने वंचित, शोषित और पिछड़े समाज को राजनीतिक चेतना देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ और ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उत्तनी भागीदारी आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा दे रहे हैं।

सामाजिक समरसता महारैली के मुख्य अतिथि माननीय ओमप्रकाश राजभर जी ने कहा कि मान्यवर कांशीरान साहब के विचारों और संघर्षों ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है, उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक समरसता तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग-गरीब, पिछड़े, दलित, वंचित और मेहनतकश लोग-एक साथ मिलकर आगे बढ़ें। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, सम्मान और बराबरी के अधिकार की लडाई लड़ती रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना और उसे राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

महाराजगंज में कांशीराम जयंती पर सामाजिक समरसता महारैली में भारी जनसैलाब

 

माननीय श्री ओम प्रकाश राजभर जी ने अपने संबोधन में पूर्वांचल के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूर्वांचल राज्य का गठन समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जब पूर्वांचल राज्य बनेगा तो उसके पहले मुख्यमंत्री के रूप में राजभर समाज के बेटे को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वचित समाज को नेतृत्व का अवसर मिल सके। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति, शिक्षा, रोजगार और अन्य सभी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत आरक्षण गिलना चाहिए, जिससे वे समाज और देश के निर्माण में बराबर की भागीदारी निभा सकें।

शिक्षा के विषय में उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा मिलनी चाहिए। प्राथमिक विद्यालय से ही बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की बात हो रही है, उसी तरह वन नेशन, वन एजुकेशन की व्यवस्था भी लागू होनी चाहिए ताकि पूरे देश में सनान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके

माननीय श्री ओम प्रकाश राजभर जी ने आम जनता को राहत देने की बात करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के हित में घरेलू बिजली बिल माफ कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को विभिन्न योजनाओं से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है, जिससे गांवों के विकास को नई गति मिली है और स्थानीय स्तर पर जनता को अधिक अधिकार और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।

अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक न्याय और समरसता के इस अभियान को और मजबूत बनाएं। अपने संबोधन में माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने कहा कि काशीराम साहब के विचारों और संघर्षों ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक देश और प्रदेश के युवा राजनीति में सक्रिय भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक समाज में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय की स्थापना संभव नहीं है।

उन्होंने युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि जो युवा एक बेहतर और समानता पर आधारित समाज की स्थापना करना बाहते हैं, उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी, क्योंकि समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम राजनीति ही है।

डॉ. अरविन्द राजभर ने संबोधन में यह भी अपील की कि भारतीय संविधान की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय स्तर से ही शुरू की जानी चाहिए, ताकि देश का प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक यह व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक वे युवाओं के साथ मिलकर इसके लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. अरविन्द राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों को जब तक उनके ही ब्लॉक या जनपद में रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक युवाओं का पलायन जारी रहेगा। इसलिए सरकार और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि युवाओं को कुटीर उद्योग और लघु उद्योगों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे युवाओं को अपने घर-परिवार और क्षेत्र में ही सम्मानजनक जीवनयापन का अवसर मिल सके।

गहारैली के सफल और अनुशासित संचालन की जिग्नेदारी राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के हजारों कमांडर्स ने संभाली, जिनकी सक्रिय भूमिका से पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, बहुजन एकता और सामाजिक न्याय के लिए एक मजबूत संदेश देने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में श्री अरुण राजभर, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, डा० एम०बव० राजभर, राष्ट्रीय सलाहकार, श्री सालिक यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डॉ० संतोष पाण्डेय जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री पतिराम राजभर, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी, श्री रामललित चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री शक्ति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, श्रीमती राधिका पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच, श्री रजनीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव, श्री विनोद राजभर, राष्ट्रीय सचिव, श्री प्रनोद वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री शिखर गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी युवा मंच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक श्री जितेन्द्र सिंह जी राष्ट्रीय सचिव-सुभासपा संचालन डॉ० बलिराज राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सुभासपा अध्यक्षता श्री मुरली मनोहन राजभर, जिलाध्यक्ष महाराजगंज-सुभासपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!